शिमला के वरिष्ठ पत्रकार व केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के मीडिया प्रवक्ता विराज शर्मा के पिता श्याम लाल शर्मा का अकस्मात देहांत हो गया है। उनकी उम्र 78 साल थी। एकाएक हृदय गति रूकने के कारण उनका अर्की के गाहर गांव में देहावसान हो गया। शनिवार को शिमला के अर्की के बातल गांव के श्मशानघाट में श्याम लाल शर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शिमला के कई पत्रकारों ने भाग लिया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने विराज शर्मा के पिता के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।






