दूरदर्शन में लंबे समय तक कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र मिश्र ने अपनी नई पारी अमेरिकी न्यूज चैनल आईटीवी गोल्ड के साथ शुरू की है. उन्हें चैनल ने अपने साथ नेशनल एडिटर (इंडिया) के रूप में जोड़ा है. वीरेंद्र मिश्र इंडिया की जिम्मेदारी देखेंगे. मिश्रा कई दशकों तक दूरदर्शन के साथ जुड़े रहे हैं. इन्होंने डीडी के लिए ‘आपकी बात’, ‘सुबह-सवेरा’ और ‘इंडिया एडवांटेज होस्ट’ के अलावा कई प्रोग्राम प्रस्तुत किए हैं. वीरेंद्र मिश्र डीडी न्यूज में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में भी लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. ये आस्था टीवी पर भी एक कार्यक्रम होस्ट करते रहे हैं.






