उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मुगलसराय इकाई के तत्वावधान में रविवार पांच मई को मुगलसराय के वीआईपी गेट पर प्याऊ का उद्घाटन हुआ. वरिष्ठ पत्रकार एवं उपजा के संरक्षक सीबी सिंह ने फीता काटकर तथा पानी पिलाकर प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान उपजा से जुड़े तमाम पत्रकार मौके पर मौजूद रहे. नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश यादव एवं महामंत्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में उपजा ने प्यासे लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ लगवाया है.
प्याऊ का उद्घाटन करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार सीबी सिंह ने कहा कि पत्रकारों को जनसरोकारी खबरों को लिखने के साथ इस तरह के सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता निभानी चाहिए. कार्यपालिका और विधायिका की गिरती साख और पत्रकारिता में आती बुराइयों के बाद भी आम लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा मीडिया पर ही होता है, इसलिए पत्रकारों को समाज हित में इस तरह के कार्य करने चाहिए. उन्होंने उपजा के इस प्रसास की सराहना भी की.
प्याऊ के उद्घाटन के दौरान उपजा से जुड़े अशोक जायसवाल, सरदार महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रकाश यादव, महेंद्र प्रजापति, राजेश शर्मा, समर बहादुर यादव, सुनील सिंह, आसाराम यादव, कृष्णा गोड़ समेत अनेक पत्रकार उपस्थित रहे.








