Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्‍ठ पत्रकार सुरेश बाजपेयी का निधन

बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के महामंत्री पंडित सुरेश बाजपेयी का निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। बाजपेयीजी दैनिक नवभारत से 1948 के दौर में अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी। वे बैतूल जिले के पहले पत्रकार थे, जिन्होंने नवभारत के लिए पत्रकारिता की शुरुआत एक पोस्टकार्ड से की थी। वे बताया करते थे कि पोस्टकार्ड पर भेजी गई खबर पूरे एक सप्ताह बाद छपती थी, लेकिन उस दौर में बैतूल की एक भी खबर पूरे समाचार पत्र से पूरे महीने और साल लोगों को जोड़ कर रख्ती थी।

स्वतंत्र भारत में सच की लड़ाई लड़ने वाले सुरेश बाजपेयी को हाल ही में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में सम्मानित किया गया था।

सुरेश बाजपेयी

कुछ दिन पहले उनका एक्सीडेंट भी हुआ था जिसके चलते उन्हें ममता श्रीवास्तव के हास्पीटल मे भर्ती करवाया गया था। अपनी लम्बे कद और सफेद पैजामा-कुर्ते के चलते आम लोगों में लोकप्रिय बाजपेयी चाचा दूर से ही पहचाने जाते थे। अपनी पैदल चाल एवं बेबाक लेखनी के लिए भी वे जाने जाते थे। कांग्रेस के जिला महामंत्री वे उस दौर में रहे जब कांग्रेस संगठन को बडे़-बडे़ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त था। वे एक सफल, निडर एवं निर्भिक पत्रकार रहे। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। कोठी बाजार स्थित मोक्षधाम पर उनके पुत्र पप्पू बाजपेयी ने उन्हें मुखाग्नि दी। श्री बाजपेयी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक छा गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...