महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का वर्ष 2011-12 के बाबूराव विष्णु पराड़कर पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार, कथाकार हरीश पाठक को प्रदान किया जाएगा. श्री पाठक का चयन उनकी पुस्तक त्रिकोण के तीनों कोण (प्रभात प्रकाशन) के लिए हेतु किया गया. इनके चयन की घोषणा 20 जून 2013 को की गई. उनको यह पुरस्कार 14 सितम्बर (हिंदी दिवस) पर मुंबई में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा. इस पुरस्कार के लिए हरीश पाठक का चयन निर्णायकों की एक उच्चस्तरीय समिति ने किया.
हरीश पाठक इन दिनों राष्ट्रीय सहारा, गोरखपुर से जुड़े हुए हैं. उनकी तीन कहानी संग्रह व पत्रकारिता पर तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. मध्य प्रदेश सरकार की राजेन्द्र माथुर फेलोशिप व उत्तर प्रदेश सरकार के गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं. हरीश पाठक की कहानियों पर पुणे विश्वविद्यालय से एमफिल भी हुआ है. इस पुरस्कार की स्थापना महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी की स्थापना 1982 में किया था. 1986 में इसका पुनर्गठन किया गया. हिंदी में बेहतरीन योगदान देने वालों को यह पुरस्कार दिया जाता है.






