भोपाल। वरिष्ठ कथाकार, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय सहारा, पटना के संपादक हरीश पाठक की नए कहानी संग्रह सोलह कहानियां का विमोचन मंगलवार को भोपाल के भारत भवन में वरिष्ठ साहित्यकार कामतानाथ ने किया। स्पंदन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखिका चित्रा मुद्गल भी उपस्थित थीं।
इस मौके पर रंगमंच निर्देशक अलखनंदन, पत्रकार अखिलेष, योगेश आहुजा एवं आर चेतनक्रांति, विजय दत्त, समेत कई रचनाकार मौजूद थे।







