Nitin Thakur : देखिए साब… मैं कहता रहता हूँ कि देश को एक 5 हज़ारा क्लब चलाता है। अब बानगी देखिए । भीलवाड़ा में जिंदल ग्रुप ने तत्कालीन सीएम गहलोत से सांठगांठ कर किसानों की जमीनें कब्जा लीं। किसानों में आक्रोश था और उसे भुनाने की नीयत से बीजेपी ने उनका पक्ष लिया। भाजपा ने गहलोत सरकार को इस मामले में खूब घेरा। इसे सूबे का सबसे बड़ा घोटाला घोषित कर दिया। हाय-तौबा मचा दी।
आखिरकार किसानों ने वसुंधरा को वोट दिए। वसुंधरा की सरकार भी बन गई। लड़ाई कोर्ट में चल ही रही थी। अब सबसे काम की बात… आपको मालूम है कि मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में इस सरकार ने क्या बयान दिया??? वसुंधरा की सरकार ने जिस डील को घोटाला करार दिया था उसे अदालत में "फेयर" का सर्टीफिकेट दे दिया। अब जाओ किसान भाइयों..ले लो ज़मीन वापस!!
युवा राइटर नितिन ठाकुर के फेसबुक वॉल से.






