Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

वसूली करने वाले दो फर्जी पत्रकारों की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा

सहारनपुर : कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ में एक व्यापारी से वसूली को पहुंचे दो फर्जी पत्रकारों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की। पीटते हुए थाना कुतुबशेर ले गए। स्‍थानीय लोगों ने दोनों के खिलाफ अवैध वसूली की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अपने कस्‍टडी में ले लिया। इसके पहले भी यह दोनों आरटीओ आफिस में अवैध वसूली करते पकड़े जा चुके हैं।

सहारनपुर : कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ में एक व्यापारी से वसूली को पहुंचे दो फर्जी पत्रकारों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की। पीटते हुए थाना कुतुबशेर ले गए। स्‍थानीय लोगों ने दोनों के खिलाफ अवैध वसूली की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अपने कस्‍टडी में ले लिया। इसके पहले भी यह दोनों आरटीओ आफिस में अवैध वसूली करते पकड़े जा चुके हैं।

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मानकमऊ में नजीर अहमद की बेकरी की दुकान है। नजीर अहमद के अनुसार 20 दिन पहले दो युवक मनीष मित्‍तल और मनोज उनके यहां पहुंचे थे। उन्‍होंने खुद को पत्रकार बताते हुए उन पर दुकान का लाइसेंस न होने का हवाला देकर रुपए की मांग की थी। युवकों ने अपने कैमरे निकालकर बकायदा दुकान का विजुअल भी बनाया। घबराकर नजर अहमद ने तब उन्हें सात सौ रुपए दे दिए थे। इसके बाद युवक चले गए थे। मंगलवार को फिर दोबारा दोनों दुकान पर पहुंचे थे और नजीर अहमद से और रुपयों की मांग की। नजीर अहमद ने यह कहते हुए रुपए देने से इनकार कर दिया था कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। अब वह रुपए नहीं देंगे।

कथित तौर पर इन फर्जी पत्रकारों ने पैसे न देने पर यह खबर चैनल पर चलवाने की धमकी दी। रुपये देने के लिए दबाव डालने लगे। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। इतने में अन्य दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए। किसी ने इनमें से एक युवक को पहचान लिया तथा लोगों को बताया कि उक्त युवक पूर्व में भी अनेक लोगों से इसी तरह से डरा धमकाकर वसूली कर चुका है। ऐसे में आक्रोशित लोगों ने दोनों को दबोच लिया और जूते-चप्पलों से जमकर धुनाई की। लोग दोनों को पीटते हुए थाना कुतुबशेर पर ले गए और पुलिस को सौंप दिया। एसओ कुतुबशेर प्रेमवीर सिंह ने बताया कि नजीर अहमद की तहरीर के आधार पर दोनों कथित पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा कायम करवाया जा रहा है।

जिले में फर्जी पत्रकारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ एसपी सिटी अजय शंकर राय ने अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी पत्रकारों को जेल में डाला जाएगा जो पत्रकारिता की आड़ में अवैध उगाही कर रहे हैं। सहारनपुर इन दिनों फर्जी पत्रकारों की बाढ़ से जूझ रहा है। इन लोगों में अनेक वे लोग भी शामिल हो गए हैं जो कि अनपढ़ हैं और उन पर आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। एसपी ने भी पत्रकारिता की आड़ में गलत कामों में लिप्‍त रहने वालों की एलआईयू जांच के निर्देश दिए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...