वाईसी अग्रवाल ने दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया है. अग्रवाल को दैनिक भास्कर (बिहार-झारखंड) का मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है. अग्रवाल पटना में बैठेंगे. दैनिक भास्कर बिहार-झारखंड के चीफ रीजनल ऑफिसर आर स्वामीनाथन ने वाईसी अग्रवाल की नियुक्ति की पुष्टि की. वाईसी अग्रवाल इससे पहले हिन्दुस्तान अखबार में हुआ करते थे. उन्हें कई तरह के विवादों के बाद हिंदुस्तान से जाना पड़ा था.
एक अन्य सूचना के मुताबिक कुमार राकेश ने चैनल वन में ग्रुप एक्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर ज्वाइन किया है. कुमार राकेश ने ज्वाइनिंग की पुष्टि की. अभी तक चैनल के हेड राजीव रंजन नाग हुआ करते थे. माना जा रहा है कि कुमार राकेश के आने के बाद नाग के पर कतरे जाएंगे. कुमार राकेश कई न्यूज चैनलों व अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं. पिछले काफी वक्त से वे खाली बैठे थे.
अमित कुमार के बारे में खबर है कि उन्होंने स्टार टीवी ज्वाइन कर लिया है. वे यहां न्यूज 24 और ई24 के लिए सेल्स का काम देखेंगे. वे पहले भी वह स्टार में लंबे समय तक रह चुके हैं. अमित बीएजी के सीओओ भी रहे हैं.
राहुल जोहरी डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया-पेसिफिक ने को प्रमोशन देते हुए एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और साउथ एशिया का जनरल मैनेजर बना दिया है. वे एड सेल्स का काम भी देखते रहेंगे. जोहरी ने जून 2001 में डिस्कवरी के एड सेल्स विभाग में ज्वाइन किया था.
फोकस न्यूज के संपादक संजीव श्रीवास्तव ने ‘किंग मेकर’ नामक स्पेशल शो शुरू किया है. यह शो हर शुक्रवार रात नौ बजे प्रसारित होगा. संजीव श्रीवास्तव बीबीसी समेत कई जगहों पर काम कर चुके हैं. नवीन जिंदल ने जब फोकस का टेकओवर किया तो संजीव श्रीवास्तव ने संपादक के रूप में काम संभाला. हालांकि चैनल अब भी चर्चा में नहीं आ पाया है.
भड़ास से सूचनाएं [email protected] पर मेल करके शेयर कर सकते हैं.






