Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

वायदा किया था कि फिर मिलेंगे, पर तोड़ गए दिल के साथ वायदा भी

पहली बार रवींद्र शाह के बारे में तब जाना जब 2001 में दिल्ली ब्यूरो में दैनिक भास्कर ज्वाइन किया. भास्कर से उनका जाना और मेरा आना हुआ, यही कारण रहे कि आपस में कभी हमारी तार्रुफ़ नहीं हुई. भास्कर के ही कुछ साथियों ने उनके बारे में कुछ अच्छी तो कुछ उनके अड़ियल स्वभाव की कहानी बयां की थी. दस साल के बाद रवींद्र शाह से पहली बार मिला. हम साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्कींइग प्रतियोगिता में शिरकत करने हिमालय की चोटी पर गए थे.

पहली बार रवींद्र शाह के बारे में तब जाना जब 2001 में दिल्ली ब्यूरो में दैनिक भास्कर ज्वाइन किया. भास्कर से उनका जाना और मेरा आना हुआ, यही कारण रहे कि आपस में कभी हमारी तार्रुफ़ नहीं हुई. भास्कर के ही कुछ साथियों ने उनके बारे में कुछ अच्छी तो कुछ उनके अड़ियल स्वभाव की कहानी बयां की थी. दस साल के बाद रवींद्र शाह से पहली बार मिला. हम साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्कींइग प्रतियोगिता में शिरकत करने हिमालय की चोटी पर गए थे.

शाह हम सभी में उमरदाराज़ रहे होंगे, मगर जवानी की गरमजोशी से लबरेज़, खुशमिजाज़ और ज़िन्दगी को और करीब से जानने की ललक उनमे साफ़ दिख रही थी. हम दोनों एक दूसरे को जान रहे थे, लेकिन बात की शुरुआत न तो उन्होंने की और न ही मैंने. बात की शुरुआत तब हुई जब हमने लोकल पत्रकारों से शिमला के अख़बारों के बारे में चर्चा छेड़ी और बात निकल पड़ी भास्कर शिमला में रहे कीर्ति राना की. पत्रकारों ने कहा राना के समय भास्कर के तेवर गज़ब के थे. हमने राना की खोज खबर ली तो शाह बोल पड़े वे इंदौर में दबंग दुनिया के संपादक हैं. फिर हमारे बीच अच्छी बातें हुईं. हिमालय के बर्फ की हसीन वादियों की आखिरी मुलाकात नहीं थी, ठीक तीन दिनों बाद बस्तर पर लिखे गए एक किताब विमोचन के अवसर पर रवींद्र शाह से दिल्ली में दोबारा संक्षिप्त मुलाकात हुई, इस वायदे के साथ कि फिर मिलेंगे. मगर नियति को कुछ और ही मंज़ूर था.

 शिशिर सोनी वरिष्‍ठ पत्रकार तथा दैनिक भास्‍कर के नेशनल ब्‍यूरो में वरिष्‍ठ विशेष संवाददाता हैं. शिशिर की रवींद्र शाह से मुलाकात इसी दस फरवरी को हुई थी. इसके बाद वो मिलने का वादा करके मध्‍य प्रदेश चले गए थे, पर यह मुलाकात आखिरी साबित हुई. इसी आखिरी मुलाकात की तस्‍वीरों और शब्‍दों के साथ शिशिर सोनी ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...