Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

विकि‍पीडिया के बाद पीपा-सोपा मामले पर फेसबुक ने भी खोला मोर्चा

न्यूयॉर्क : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी अमेरिका में प्रस्तावित इंटरनेट की चोरी-रोकथाम (एंटी-पायरेसी बिल) का प्रावधान करने वाले दो विधेयकों के विरोध में उठ खड़े हुए हैं। उन्होंने इन विधेयकों को बहुत खराब तरीके से बनाए गए विधेयक बताया और कहा कि इनसे समस्या का समाधान नहीं निकल पाएगा।

न्यूयॉर्क : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी अमेरिका में प्रस्तावित इंटरनेट की चोरी-रोकथाम (एंटी-पायरेसी बिल) का प्रावधान करने वाले दो विधेयकों के विरोध में उठ खड़े हुए हैं। उन्होंने इन विधेयकों को बहुत खराब तरीके से बनाए गए विधेयक बताया और कहा कि इनसे समस्या का समाधान नहीं निकल पाएगा।

जुकरबर्ग ने फेसबुक पर प्रोटेक्ट आईपी एक्ट (पीआईपीए) और स्टाप आनलाइन पायरेसी एक्ट (सोपा) के विरोध में यह टिप्पणी की। इस टिप्पणी को मात्र दो घंटे में सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट से जुड़े 280,000 लोगों ने पंसद किया। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया को जोड़ने और अधिक लोगों तक पहुंच बनाने के लिए इंटरनेट अत्यधिक सशक्त माध्यम है। हम इंटरनेट के विकास को बाधित करने वाले इस प्रकार के कानून लागू नहीं होने देंगे। फेसबुक सोपा एवं पीपा और इस प्रकार के सभी कानूनों का विरोध करता है, जो इंटरनेट के विस्तार में पांबदी लगाते हैं।’

जुकरबर्ग ने कहा कि इस समय दुनिया को इंटरनेट का समर्थन करने वाले नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फेसबुक आन.लाइन पायरेसी और कापीराइट के उल्लंघन को बहुत गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मुख्य समस्या फेसबुक नहीं, बल्कि अन्य देशों की वह रद्दी बेवसाइटें हैं, जो अमेरिकी बौद्धिक संपदा अधिकार की चोरी करती हैं। साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...