जन सन्देश, सीएनईबी, नेटवर्क10, साधना न्यूज में रहे उत्तराखंड के पत्रकार विक्रम श्रीवास्तव ने राष्ट्र खबर में आउट पुट हेड का पद भार संभाला. पूर्व आउट पुट हेड नवीन के जगह पर प्रबंधन ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है. राष्ट्र खबर दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद सराय ख्वाजा के पास से संचालित होने वाला नेशनल न्यूज चैनल है.
खबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से है. ईटीवी में कार्यरत रहे सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने लम्बी पारी खेलने के बाद आखिरकार चैनल को अलविदा कह दिया. जून 2007 से ईटीवी में शामिल हुये सुरेन्द्र कुमार ने कई अहम खबरों, स्टिंग आपरेशनों को अंजाम दिया और कई पुरस्कारों से नवाजे गये. लेकिन शैक्षणिक और प्रोफेशनल स्तर पर अपने से जूनियर रहे व्यक्ति को ग्वालियर में जिम्मेदारी सौंपे जाने से खफा सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने चैनल को अलविदा कह दिया है. सुरेन्द्र कुशवाहा ने बंसल न्यूज में बतौर सीनियर रिपोर्टर ज्वाइन कर नई पारी की शुरुआत की है.
खुद के बारे में या फिर अपने जूनियर या सीनियर के बारे में भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






