Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

विजन वर्ल्‍ड न्‍यूज चैनल में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर बने सरफराज सैफी

महुआ न्‍यूज लाइन से इस्‍तीफा देने वाले एंकर-रिपोर्टर सरफराज सैफी ने अपनी नई पारी शीघ्र लांच होने जा रहे न्‍यूज चैनल विजन वर्ल्‍ड के साथ शुरू की है. उन्‍हें चैनल में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर बनाया गया है. मध्‍य प्रदेश से संचालित होने जा रहा यह चैनल एमपी के अलावा छत्‍तीसगढ़, उत्‍तराखंड तथा राजस्‍थान को कवर करेगा. क्राइम रिपोर्टर के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले सरफराज सैफी यूपी-उत्‍तराखंड की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में अच्‍छी पकड़ मानी जाती है.

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय सरफराज ने करियर की शुरुआत मेरठ में आजतक के रिपोर्टर के रूप में की थी. इसके बाद वे एसवन न्‍यूज चैनल से जुड़े और लंबी पारी खेली. इसके बाद वे आजाद न्‍यूज से जुड़े. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद वे न्‍यूज एक्‍सप्रेस पहुंचे. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद सरफराज ने महुआ समूह के यूपी-उत्‍तराखंड बेस्‍ड चैनल महुआ न्‍यूज लाइन ज्‍वाइन कर लिया था. यहां पर एंकरिंग में अपनी अलग पहचान बनाई. महुआ न्‍यूज लाइन के लिए कई राजनीतिक खबरें भी ब्रेक कीं. 

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट सरफराज को विजन वर्ल्‍ड लांच कराने की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. सरफराज को पत्रकारिता के लिए कई पुरस्‍कार भी मिल चुके हैं, जिनमें 2009 में बेस्‍ट क्राइम रिपोर्टर के लिए नेशनल टेलीविजन जर्नलिज्म अवार्ड और 2010 में बेस्‍ट यूथ एंकर के लिए राजीव गाँधी ग्लोबल एक्सेलेंस अवार्ड शामिल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...