विजय उपाध्याय ने दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से इस्तीफा देकर अमर उजाला, वाराणसी ज्वाइन कर लिया है. वे बनारस में दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और आज अखबारों में काम कर चुके हैं. विजय ने सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. उधर, पीयूष शर्मा ने फेसबुक के जरिए जानकारी दी है कि वे इंडिया टुडे डिजिटल में असिस्टेंड एडिटर के पद पर ज्वाइन कर रहे हैं. संदीप दैनिक भास्कर, जनसत्ता, राज एक्सप्रेस आज समाज, पंजाब केसरी जैसे अखबारों में काम कर चुके हैं.
इस बीच, इलाहाबाद से खबर है कि जनसंदेश टाइम्स अखबार के स्थानीय संपादकीय प्रभारी आनन्द नारायण शुक्ल ने इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ चीफ रिपोर्टर अंजनी श्रीवास्तव के भी त्यागपत्र देने की खबर है. बताया जाता है कि इन लोगों ने सीईओ आरपी सिंह के साथ विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया. यह पता नहीं चल सका है कि इन दोनों का इस्तीफा कुबूल हुआ है या नहीं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






