Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

विजय प्रकाश की छुट्टी, जागरण नोएडा से जुड़े कई युवा पत्रकार, जिया न्यूज मुंबई संग मनोज, कई अन्य इधर-उधर

दिल्ली से प्रकाशित होने वाले दैनिक अखबार नेशनल दुनिया के फीचर विभाग में कार्यरत विजय प्रकाश भी छंटनी के शिकार हो गए हैं. वे पांच महीने पहले ही इस अखबार से जुड़े थे. इसके पहले वे दैनिक जनवाणी, मेरठ और दैनिक जागरण, नोएडा में कार्यरत रह चुके हैं.

दिल्ली से प्रकाशित होने वाले दैनिक अखबार नेशनल दुनिया के फीचर विभाग में कार्यरत विजय प्रकाश भी छंटनी के शिकार हो गए हैं. वे पांच महीने पहले ही इस अखबार से जुड़े थे. इसके पहले वे दैनिक जनवाणी, मेरठ और दैनिक जागरण, नोएडा में कार्यरत रह चुके हैं.

नेशनल दुनिया के फीचर सेक्शन में कार्यरत अंशु सिंह और मोहम्मद रजा ने सीनियर सब एडिटर के रूप में दैनिक जागरण के साथ नई पारी की शुरुआत की है. मिथिलेश श्रीवास्तव ने दैनिक जागरण के फीचर विभाग से जुड़ कर नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें भी सीनियर सब एडिटर का ओहदा मिला है.

मुंबई से सूचना है कि नए आने वाले न्यूज चैनल जिया न्यूज के साथ मनोज भोयर ने नई पारी की शुरुआत की है. मनोज ने जिया न्यूज के मुंबई आफिस में बतौर सीनियर एडिटर ज्वाइन किया है. मनोज सहारा समय नेशनल न्यूज चैनल के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे. वे ईटीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.

विजय कुमार झा प्रभात खबर, पटना से जुड़ गए हैं. वे बिहार के ही रहने वाले हैं. विजय दिल्ली, नोएडा और कानपुर में दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे जागरण के फीचर विभाग में रहे हैं. वे पटना प्रभात खबर में फीचर डेस्क पर कार्य करेंगे.

दैनिक जागरण में कार्यरत डीएनई रितेश रंजन दिल्ली से नए लांच हुए नवोदय टाइम्स में बतौर न्यूज एडिटर जुड़ गए हैं. वे अमर उजाला में भी काम कर चुके हैं.

आई-नेक्स्ट आगरा के साथ प्रभजोत कौर रघुवंशी ने नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें इनपुट डेस्क इंचार्ज बनाया गया है. यहां आउटपुट डेस्क इंचार्ज विनती शर्मा हैं. इस तरह दोनों मोर्चों को महिला पत्रकारों ने संभाल लिया है.

खुद से संबंधित और मीडिया से जुड़ी सूचनाएं भड़ास तक [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...