जनसंदेश टाइम्स, बनारस से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत को प्रमोट करके एडिटर एचआर बना दिया गया है. वे अभी तक डीएनई के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. अब विजय विनीत कंटेंट के साथ एचआर से जुड़ी जिम्मेदारिया संभालेंगे. उनके पास समूह के रिक्रूटमेंट से लेकर कर्मचारियों के लिए योजनाएं बनाने की जिम्मेदारी होगी. उनके पास मुश्किल दौर से गुजर रहे समूह के कर्मचारियों को ह्यूमन रिसोर्स से जुड़ी समस्याओं को हल करने की बड़ी चुनौती होगी.
विजय विनीत जनसंदेश टाइम्स में आने से पहले लंबे समय तक हिंदुस्तान के साथ सीनियर रिपोर्टर के रूप में जुड़े हुए थे. उसके पहले वे अमर उजाला को कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे जनसंदेश टाइम्स के बनारस में लांचिंग के समय से जुड़े हुए हैं.






