जी न्यूज के ब्यूरो चीफ पद से इस्तीफा देने के बाद विजय शेखर ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. वे लाइव इंडिया न्यूज चैनल से जुड़ गए हैं. उन्हें लाइव इंडिया चैनल के महाराष्ट्र प्रदेश का रेजीडेंट एडिटर बनाया गया है. वे ग्रुप के मराठी चैनल मी मराठी को भी देखेंगे. विजय शेखर सीधे सतीश के सिंह को रिपोर्ट करेंगे.
सतीश के सिंह पहले जी न्यूज में संपादक थे और विजय शेखर तब महाराष्ट्र के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे. नवीन जिंदल – सुधीर चौधरी प्रकरण के दौरान विजय शेखर ने जी न्यूज से इस्तीफा दिया. विजय शेखर की मां एनी शेखर दक्षिणी मुंबई के कोलाबा सीट से कांग्रेस की विधायक हैं.






