Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

विधायकों की गुंडागर्दी (सात) : वाह रे न्‍याय, मार खाने वाले एपीआई सचिन को सस्‍पेंड किया गया

 मुंबई। महाऱाष्ट्र विधानसभा में जिस पुलिसवाले की पिटाई विधायकों द्वारा की गई थी उसे सस्पेंड कर दिया गया है। सचिन सूर्यवंशी नाम के इस एपीआई को शुरुआती जांच पूरी होने तक सूर्यवंशी को निलंबित किया गया है। पुलिस अधिकारी से हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। विधानसभा सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है। बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर हुई घटना से लेकर विधानसभा में हुई घटना तक सभी घटनाओं की ये कमेटी जांच करेगी।

 मुंबई। महाऱाष्ट्र विधानसभा में जिस पुलिसवाले की पिटाई विधायकों द्वारा की गई थी उसे सस्पेंड कर दिया गया है। सचिन सूर्यवंशी नाम के इस एपीआई को शुरुआती जांच पूरी होने तक सूर्यवंशी को निलंबित किया गया है। पुलिस अधिकारी से हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। विधानसभा सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है। बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर हुई घटना से लेकर विधानसभा में हुई घटना तक सभी घटनाओं की ये कमेटी जांच करेगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में एपीआई सूर्यवंशी से मारपीट करने वाले विधायक राम कदम और क्षितिज ठाकुर को जमानत मिल गई है। उधर, विधायकों के निलंबन के मामले मे सभी दलों के विधायकों का लगातार चौथे दिन भी हंगामा जारी रहा। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन पाटील ने निलंबन के मामले में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, सभी पार्टियों के दल प्रमुख और नेता विपक्ष के साथ जल्द ही बैठक लेने का आश्वासन दिया। अब जब विधायकों की जांच कमेटी गठित की गई है तो सचिन को कितना न्‍याय मिलेगा इसकी कल्‍पना करना मुश्किल नहीं है।

दरअसल, एक विधायक की गाड़ी का चालान काटने की वजह से पुलिस अफसर की पिटाई की गई थी। पिछले गुरुवार को ये मुद्दा विधानसभा में भी गूंजा। मांग की गई कि अगर विधायकों को निलंबित किया गया है तो फिर पुलिस अफसर सचिन सूर्यवंशी को क्यों निलंबित नहीं किया गया। कुल 5 विधायकों के खिलाफ पुलिस अफसर से मारपीट का आरोप लगा था। इसके बाद आरोपी सभी 5 विधायकों को साल भर के लिए विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन एफआईआर में लिखा गया है कि राम कदम और क्षितिज ठाकुर के अलावा 15-16 लोगों ने पिटाई की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...