Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

विधायक स्तर के नेता के यहां बड़े-बड़े संपादक, ब्यूरो चीफ अपने पैरों पर चलकर क्यों पहुंचे

संपादक स्तर के लोग अपने स्तर का खास ध्यान रखते हैं और स्तरीय कार्यक्रम में ही शिरकत करते हैं. प्रधानमंत्री के दौरे से लेकर मुख्यमंत्री के दौरे तक में संपादक या ब्यूरो चीफ दिख जाते हैं.. इससे कम पर नाक भौं सिकोड़ते हैं. पर ये संपादक और ब्यूरो चीफ लोग केवल विधायक स्तर के नेता के कार्यक्रम में अपने पैरों पर चलकर पहुंच जाएं तो सोचना पड़ता है कि माजरा क्या है.

संपादक स्तर के लोग अपने स्तर का खास ध्यान रखते हैं और स्तरीय कार्यक्रम में ही शिरकत करते हैं. प्रधानमंत्री के दौरे से लेकर मुख्यमंत्री के दौरे तक में संपादक या ब्यूरो चीफ दिख जाते हैं.. इससे कम पर नाक भौं सिकोड़ते हैं. पर ये संपादक और ब्यूरो चीफ लोग केवल विधायक स्तर के नेता के कार्यक्रम में अपने पैरों पर चलकर पहुंच जाएं तो सोचना पड़ता है कि माजरा क्या है.

बहुत बड़ा मामला न हो तो संपादक और ब्यूरो चीफ लोग कदम बाहर नहीं निकालते. लेकिन कांग्रेस से विद्रोही हुए एक विधायक स्तर के नेता के एक सम्मेलन को कवर करने संपादकों और वरिष्ठ ब्यूरो चीफ लाइन में हों.. छोटे स्तर के रिपोर्टर इन नेताजी के गेस्ट को एटेंड करें… तो फिर ये अदा बेसबब नहीं गालिब, कुछ तो है जिसकी पर्दादारी है…

चलिए बता ही देते हैं. ये संपादक और ब्यूरो चीफ लोग इस नेता जी के अखबार व टीवी चैनल में काम करते हैं, इसलिए मजबूरी में, नौकरी चलाने बचाने के वास्ते आए. हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले हरियाणा के अंबाला के विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री के करीबी विनोद शर्मा ने रविवार को पार्टी छोड़ने के बाद हरियाणा के कु़रुक्षेत्र में सम्मेलन करके शक्तिप्रदर्शन किया. इसे कवर करने संडे गार्डियन जैसे अखबार के चंडीगढ के स्थानीय संपादक संजय शर्मा, इंडिया न्यूज हरियाणा चैनल के संपादकीय सलाहकार केबी पंडित और आज समाज अखबार अंबाला के प्रकाशन स्थल के ब्यूरो प्रमुख रवि जसवाल नेता जी के पंडाल में पेन कापी लेकर बैठे नजर आए. उधर छोटे मोटे रिपोर्टर बेचार गेस्ट लोगों को चाय पानी पिलाते नजर आए… भाई हो क्यों न? आज समाज अखबार और इंडिया न्यूज हरियाणा सीधे तौर नेता जी के घर के हैं. दोनों के हेड के तौर पर उनके सुपुत्र हैं. संडे गार्डियन जैसे अखबार की फ्रेन्चाइजी उनके पास है.

यहां बता दूं कि जो संपादक स्तर के लोग यहां प्रेस दीर्घा में बैठे नजर आए, वो जब नेता जी के अधीन नहीं थे, तो वो शाही रिपोर्टिंग किया करते थे… संजय शर्मा टाइम्स आफ इंडिया में या तो अंतरराष्ट्रीय स्तर की खबरें करते थे या फिर तीन तीन राज्यों को प्रभावित करने वाले मामलों के लिए बाहर निकलते थे… रैली कवर करने का अध्याय तो उनका मुद्दत पहले बंद हो गया था… केबी पंडित अरसे पहले हिंदुस्तान के विशेष संवाददाता होते हुए सीएम की रैली भी जल्द से कवर करने न जाते थे… रवि जसवाल बहुत सीनियर है, बूढे हो गए हैं…

लेकिन सवाल नेता जी का था न… दूसरा पहलू भी देखें… आज इन मीडिया संस्थानों में होते हुए भी ये सीनियर लोग दूसरे नेताओं के कार्यक्रम में तो ऐसे नहीं जाते… बेचारे मीडिया संस्थान के मार्केटिंग वाले गेट पर खड़े मेहमानों को रास्ता बता रहे थे… इंडिया न्यूज हरियाणा वाले सुबह से शाम तक लाइव कवरेज करते रहे… और किसी चैनल ने नहीं किया… उधर नवीन जिंदल ने अपने चैनल के रिपोर्टरों को कहा कि छोड़ो विनोद शर्मा की रैली और मेरी कार्यकर्ता मीटिंग को कवर करने आओ… अंत में नेता जी का नखरा देखो… अपनी आधी अधूरी बात मंच से कहकर मीडिया के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...