बिहार के वरिष्ठ पत्रकार तथा हिंदुस्तान से लंबे समय तक जुड़े रहे विनायक विजेता के बारे में खबर है कि सन्मार्ग से इस्तीफा देकर उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक देशबंधु के साथ शुरू की है. बिहार में देशबंधु का प्रकाशन हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर के पूर्व संपादक सुकांत नागार्जुन के संपादकत्व में प्रकाशित हो रहा है. विजेता को सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. उनके जिम्मे पुलिस मुख्यालय, निगरानी, सीबीआई व गृह विभाग से संबंधित बीट रहेगी.
एम. अफसर खां सागर आवाज-ए-हिन्द डॉट इन के सह संपादक बनाए गए हैं. आवाज-ए-हिन्द डॉट इन ज्वाइन करने से पहले अफसर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र रूप से लिख थे. अफसर विगत दस साल से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लिखते रहे हैं. मूलतः पूर्वांचल के चन्दौली जनपद के रहने वाले अफसर खां सागर हिन्दी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयोजक भी हैं.





