: पुतन सिंह बने नए ब्यूरोचीफ : दैनिक जागरण के सीतापुर कार्यालय में हुई मारपीट के बाद ब्यूरोचीफ नीरज मिश्रा को हटा दिया गया है. जबकि एक स्ट्रिंगर हरिओम अवस्थी पर भी तलवार लटक रही है. बताया जा रहा है कि ब्यूरोचीफ नीरज पांडेय तथा स्ट्रिंगर हरिओम अवस्थी किसी बात को लेकर एक अन्य स्ट्रिंगर विनीत पांडेय को जमकर पीट दिया. विनीत को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से जमकर पीटा गया. विनीत को कई जगह चोटें आईं. सीतापुर कार्यालय में हुई मारपीट की सूचना जब लखनऊ पहुंची तो इसकी जांच कराई गई.
जांच में मामला सही पाए जाने पर नीरज मिश्रा को सीतापुर से हटा दिया गया. खबर आ रही है कि हरिओम अवस्थी पर भी प्रबंधन ने गाज गिरा दी है. हालांकि हरिओम हो हटाए जाने की पुष्टि नहीं हो पा रही है. हालांकि नीरज मिश्रा की जगह पुतन सिंह को सीतापुर का नया ब्यूरोचीफ बना दिया गया है. पुतन सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. पुतन इसके पहले भी सीतापुर में लंबे समय तक रह चुके हैं. डेढ़ साल पहले उन्हें डेस्क पर बुला लिया गया था. अब एक बार फिर उन्हें सीतापुर भेजा गया है. हालांकि मारपीट के संबंध में पूछे जाने पर पीटे गए विनीत पांडेय ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया तथा कहा कि आप लोग इस मामले में इतना इंट्रेस्ट क्यों ले रहे हैं.






