Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

विनोद कापड़ी और न्यूज एक्सप्रेस ने पैसे लेकर राजनीतिक भविष्यवाणी करने वालों की पोल खोल दी

Yashwant Singh :  विनोद कापड़ी ने बड़ा खुलासा कर डाला … आपरेशन प्राइम मिनिस्टर में दिखा रहे हैं कि किस तरह सर्वे करने वाली बड़ी व प्रतिष्ठित एजेंसीज पैसे लेकर एक बड़ी पार्टी को दो सौ सीटें लोकसभा की दिला रही हैं… राजनीति की नब्ज टटोलने वालों की कमजोर नस पर विनोद कापड़ी और न्यूज एक्सप्रेस ने हाथ रख दिया है..

Yashwant Singh :  विनोद कापड़ी ने बड़ा खुलासा कर डाला … आपरेशन प्राइम मिनिस्टर में दिखा रहे हैं कि किस तरह सर्वे करने वाली बड़ी व प्रतिष्ठित एजेंसीज पैसे लेकर एक बड़ी पार्टी को दो सौ सीटें लोकसभा की दिला रही हैं… राजनीति की नब्ज टटोलने वालों की कमजोर नस पर विनोद कापड़ी और न्यूज एक्सप्रेस ने हाथ रख दिया है..

इस आपरेशन में यह भी बताया गया है कि सर्वे करने वाली एजेंसीज से कुछ संपादकों की भी मिलीभगत रहती है जो पोलिटिकल पार्टी के पैसे से सर्वे करवाने के बाद अपनी मीडिया कंपनी को पैसे दिलाकर उस फर्जी सर्वे को जोर शोर से अपने चैनलों पर दिखाते हैं… जनता को राजनीतिक हवा का रुख बताने में पैसा किस कदर प्रभावकारी भूमिका निभा रहा है, यह सामने लाकर बड़ा जरूरी काम किया है विनोद कापड़ी ने … उन्हें और न्यूज एक्सप्रेस की पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई है..

जो अच्छा काम करे उसकी तारीफ बनती है…

आप भी इस वक्त न्यूज एक्सप्रेस चैनल देखें और सर्वे का सच जान लें.

विनोद कापड़ी ने आज शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस कर 'आपरेशन प्राइम मिनिस्टर' के बारे में विस्तार से बताया और इस आपरेशन को 67 साल का सबसे बड़ा खुलासा करार दिया. सर्वे करने वाली एजेंसियों द्वारा पैसे लेकर सीटें घटाने-बढाने के खेल के सामने आने के बाद प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया है. पूर्व संपादक आशुतोष और 'आप' नेता केजरीवाल ने इस खुलासे के लिए न्यूज एक्सप्रेस टीम को बधाई दी है. केजरीवाल ने बाकायदा ट्वीट करके इस खुलासे को चौकाने वाला बताया. केजरीवाल ने कहा कि ऐसी एजेंसियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने चाहिए. आशुतोष का कहना है कि राजनीतिक पार्टियां पैसे के बल पर ओपिनियन पोल को बदल देती हैं, ये शर्मनाक है.

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...