Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

विनोद कापड़ी की अधीनता स्वीकार करने से एसएन विनोद का इनकार, दिया इस्तीफा

अंततः वही हुआ जिसकी संभावना थी. वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने विनोद कापड़ी की अधीनता स्वीकार करने से इनकार कर दिया और अपना इस्तीफा दे मारा. एसएन विनोद को साईं प्रसाद मीडिया मैनेजमेंट ने न्यूज एक्सप्रेस के महाराष्ट्र चैनल लांचिंग की जिम्मेदारी दे रखी थी. पर इसी बीच मीडिया समूह का सीईओ बनाकर विनोद कापड़ी को ले आया गया.

अंततः वही हुआ जिसकी संभावना थी. वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद ने विनोद कापड़ी की अधीनता स्वीकार करने से इनकार कर दिया और अपना इस्तीफा दे मारा. एसएन विनोद को साईं प्रसाद मीडिया मैनेजमेंट ने न्यूज एक्सप्रेस के महाराष्ट्र चैनल लांचिंग की जिम्मेदारी दे रखी थी. पर इसी बीच मीडिया समूह का सीईओ बनाकर विनोद कापड़ी को ले आया गया.

अपने से बेहद कम अनुभवों वाले विनोद कापड़ी की अधीनता स्वीकार करने के लिए एसएन विनोद को कहा गया. पर एसएन विनोद ने इससे इनकार करते हुए अपना इस्तीफा प्रबंधन को भेज दिया है. बताया जा रहा है कि एसएन विनोद के पास कई प्रस्ताव हैं. जल्द ही वे अपनी नई शुरुआत के बारे में घोषणा करेंगे. नीचे एसएन विनोद का वो इस्तीफानामा है जिसे उन्होंने साईं प्रसाद मैनेजमेंट को भेजा है.

प्रतिष्ठा में,
श्री शशांक भापकर
प्रबंध निदेशक
श्री साई प्रसाद मीडिया,
पुणे (महाराष्ट्र)

प्रिय शशांक जी,

आपका सन्देश मिला। आपने मेरे निर्णय की जानकारी चाही है| आपकी भावना और पेशकश का मै सम्मान करता हूँ. लेकिन मेरी मजबूरी है कि मैं इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकता। मैं जिन शर्तो पर आपके साथ जुड़ा था अगर आप उसमे कोई भी संशोधन/परिवर्तन करना चाहते हैं, तो आपका विशेषाधिकार है। बल्कि, जैसा कि मैं सार्वजनिक रूप से कह चूका हूँ कि आप संस्थान में की गयी अपनी नई व्यवस्था पर अमल करें। यह आपके और संस्थान के हित में होगा। जिन लोगों पर आपने भरोसा किया है, उन्हें पर्याप्त अवसर दें, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आधे-अधूर मन से कोई काम न करें।

साई प्रसाद परिवार के साथ मेरे अत्यंत ही मधुर सम्बन्ध रहे हैं। आपने जो अवसर व सम्मान मुझे प्रदान किया उनके प्रति मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा। भविष्य में कभी भी कहीं भी मेरी किसी भी प्रकार की जरूरत पड़े तो मैं उपलब्ध रहूँगा। फिलहाल बदली हुई परिस्थितियों में मेरे इस पत्र को त्याग पत्र मान कर स्वीकार कर लें तो मै आपका कृतज्ञ रहूँगा।

हां, एक विशेष अनुरोध! कुछ लोगों को हमने जो शब्द दिए हैं, जिन्हें आपने स्वीकार भी किया है, उसे अति शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे ताकि उन लोगों के साथ हमारे सम्बन्ध बने रहें|

सादर

आपका ही,

एसएन विनोद
चैनल हेड व संपादक
न्यूज़ एक्सप्रेस (महा)
मुम्बई

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...