नई दुनिया अखबार में आज विनोद मेहता के संस्मरणों की किताब के बारे में प्रकाशित किया गया है. किताब का नाम है 'लखनऊ ब्वाय'. इसमें बताया गया है कि 29 मई 2001 को आउटलुक के मालिक राजन रहेजा के 12 शहरों में स्थित 700 से अधिक कार्यालयों पर आयकर अफसरों ने छापे मारे थे. इस छापे के पीछे ब्रजेश मिश्रा का रोल था. ब्रजेश मिश्रा तब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे और पीएमओ में उनका काफी दखल थे. प्रधानमंत्री हुआ करते थे अटल बिहारी वाजपेयी.
नई दुनिया अखबार में प्रकाशित इससे संबंधित पूरी कहानी को पढ़ने के लिए क्लिक करें…






