मुंबई प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय किया है. प्रेस क्लब ने एक बयान में कहा है कि पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए उन्हें यह सम्मान शनिवार को मुंबई में केंद्रीय मानव संसाधन, दूरसंचार और आईटी मंत्री कपिल सिब्बल देंगे. छह अन्य श्रेणियों में भी प्रतिभाशाली पत्रकारों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. पूरे देश से 500 से ज्यादा प्रविष्टियों का चयन किया गया है.
सम्मान समारोह में एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया है, जिसका विषय है ‘इज द चेज ऑफ न्यूज इन राइट डायरेक्शन’. इसका संचालन टाइम्स नाऊ के प्रधान संपादक अर्णव गोस्वामी करेंगे और इसमें विनोद मेहता, स्टार टीवी के सीईओ उदय शंकर और एम. जे. अकबर शामिल होंगे.





