बांग्लादेश की पुलिस ने विपक्ष समर्थक बांग्ला समाचार पत्र ‘आमार देश’ के संपादक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ढाका से प्राप्त एक ख़बर में कहा गया कि संपादक पर राष्ट्रद्रोह और धार्मिक तनाव को उकसाने के आरोप है. पुलिस के अनुसार महमूदुर रहमान को गुरुवार 11 अप्रैल की सुबह ढाका के कारवां बाजार इलाके में स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सादे वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी ने रहमान को अखबार के दफ्तर पर छापेमारी कर पकड़ लिया. संपादक को पुलिस की खुफिया शाखा के मुख्यालय ले जाया गया ताकि शुरुआती पूछताछ की जा सके. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कई आरोपों की जांच के बाद मिले सबूत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.’’






