नईदुनिया के सिटी लाइव, इंदौर के कुप्रबंधन से परेशान होकर विपुल रेगे ने इस्तीफा दे दिया है। इधर सिटी लाइव की हालत दिन-ब-दिन कमजोर और दयनीय होती जा रही है। कमजोर लीडरशिप की बदौलत न खबरों में दम दिख रहा है और न ही हालात सुधरने के आसार दिख रहे हैं। शनिवार को प्रकाशित हुए सिटी लाइव में ऐसी खबर को लीड के रूप में लगाया गया है, जो पंद्रह दिन पहले इंदौर सहित पूरे देश के हिंदी अंग्रेजी अखबारों में प्रकाशित हो चुकी है।
यहां तक कि नईदुनिया में भी मूवी रिलीजिंग से संबंधित यह खबर प्रकाशित हो चुकी है। इंदौर शहर में ऐसी चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं कि सिटी लाइव में खबरें प्रकाशित करवाने के लिए जुगाड़ बहुत जरूरी है। यह जुगाड़ नगद भी हो सकता है और संपर्क—सिफारिशी भी।





