सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क के सहारा समय यूपी उत्तराखंड न्यूज चैनल के एडिटर पद से हटाए गए विभाकर को नेशनल चैनल समय में फारवर्ड प्लानिंग और रिसर्च में भेज दिया गया है. वे ग्रुप एडिटर बीवी राव को रिपोर्ट करेंगे. ज्ञात हो कि समय नेशनल चैनल के एडिटर राव बीरेंद्र सिंह को यूपी-यूके रीजनल न्यूज चैनल के एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है.
अमर उजाला, वाराणसी से सब एडिटर सत्येंद्र राय का तबादला अमर उजाला के भदोही ब्यूरो चीफ के रूप में कर दिया गया है. सत्येंद्र दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिमाचल प्रदेश के अखबार दिव्य हिमाचल से युवा पत्रकार राकेश भारद्वाज ने इस्तीफा दे दिया है. वे दैनिक न्याय सेतु में बतौर स्टाफ रिपोर्टर पद सम्भाल चुके हैं. कहा जा रहा है कि दिव्य हिमाचल से आधा दर्जन पत्रकार इस्तीफा देकर दैनिक न्याय सेतु में जाने की तैयारी में हैं.
लखनऊ में तत्कालीन संपादक प्रभात रंजन सिंह के कोपभाजन हुए क्राइम रिपोर्टर हरिनाथ सिंह फिर से कैनविज टाइम्स आ चुके हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






