दैनिक भास्कर में कार्यरत रहे विमल झा ने अब लाइव इंडिया की मैग्जीन में डिप्टी एडिटर पद पर ज्वाइन किया. टाइम्स नाउ से रविशंकर ने इस्तीफा देकर भास्कर न्यूज ज्वाइन किया है. उन्हें एडिटर नेशनल अफेयर्स बनाया गया है. कविता चौहान इंडिया टीवी से इस्तीफा देकर सहारा समय के साथ जुड़ गई हैं.
गोरखपुर के पत्रकार अविनाश चतुर्वेदी ने नई पारी दैनिक जागरण जालंधर में बतौर सीनियर रिपोर्टर शुरू की है. वे फौज से इस्तीफा देकर पत्रकारिता में आए. अमर उजाला, काम्पैक्ट और आई नेक्स्ट में रिपोर्टिंग इंचार्ज का काम कर चुके हैं.
आर्यन टीवी से ग्राफिक्स एडिटर प्रदीप कुमार, वीटी एडिटर विशाल राज मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. भारत समाचार न्यूज चैनल एम.पी.सी.जी. में रीवा सम्भाग का सम्भागीय ब्यूरो प्रमुख राहुल अरविन्द शर्मा को नियुक्त किया गया है.
भास्कर न्यूज़ में भूपेंद्र प्रताप सिंह ने सीनियर वीडियो एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. भूपेंद्र इससे पहले आजाद न्यूज, न्यूज24, फोकस टीवी में काम कर चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






