अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि विवेकानंद त्रिपाठी का तबादला कानपुर के लिए कर दिया गया है. वे यहां पर डीएनई के पद पर कार्यरत थे. संभावना है कि एक फरवरी को विवेकानंद कानपुर में अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे. वे लम्बे समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कुछ समय पहले ही उन्हें पश्चिमी यूपी से गोरखपुर भेजा गया था. संभावना है कि फरवरी माह में अमर उजाला के ज्यादातर यूनिटों में फेरबदल होंगे.
मुंबई से खबर है कि केतन वैद्य ने यूएस कांसुलेट से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर मीडिया एडवाइजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी यूएस एम्बेसी में पॉलिटिकल एडवाइजर के रूप में शुरू की है. केतन इसके पहले एनडीटीवी, आजतक और स्टार न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





