Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

विवेक ओबेराय ने मीडिया को दिखाई हैसियत, कहा- उड़ा ले जाऊंगा!

मथुरा/लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव जयंत चौधरी के प्रचार में आए फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय रविवार को संवाददाताओं से उलझ गए. उन्होंने अपनी हैसियत का अहसास कराते हुए कहा पता है आप किससे बात कर रहे हैं. अखबार वाले हैं तो क्या हुआ उड़ा ले जाऊंगा हेलीकाप्टर से. विवेक ओबराय के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और वह हेलीकाप्टर से चले गए. उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा है कि अभिनेता विवेक ओबराय और पत्रकारों के बीच में हुई झड़प के मामले की रिपोर्ट मंगाई गई है. रिपोर्ट में यदि कुछ भी गड़बड़ी मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी. मामले की पड़ताल के बाद विवेक के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है.

मथुरा जनपद में गोवर्धन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह का प्रचार करने आए विवेक ओबेरॉय रविवार को यहां उस समय आपा खो बैठे, जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों ने उनसे कुछ अप्रिय सवाल पूछ लिए. यह वाकया उस समय पेश आया जब विवेक ओबेरॉय रालोद की सभा संबोधित करने मथुरा के एक गांव में पहुचे. वे सभा संबोधित करने के बाद जैसे मंच से नीचे उतरकर हैलिकॉप्टर की ओर जाने लगे तभी एक टीवी न्यूज चैनल के संवाददाता ने उनसे पूछा कि वे जिस प्रत्याशी को जिताने के लिए अपील कर रहे हैं उसका नाम तो तेलगी स्टांप घोटाले जैसे संगीन मामले में भी आ चुका है तथा इसने बहुत कम समय में ही अपार संपत्ति हासिल कर ली है.

इस पर वे बोले कि मैं तो केवल जयंत चौधरी को जानता हूं. इनकी पार्टी की सभा को संबोधित करने आया हूं. ये एक अच्छे नेता हैं और अच्छी राजनीति करते हैं. इनकी व्यक्तिगत छवि ही मेरे लिए मायने रखती है. मैं किसी मेघश्याम को नहीं जानता. इतना कहते-कहते उनका स्वर तल्ख हो गया और वे उस संवाददाता पर बरस पड़े. कि तू जानता नहीं है किससे बात कर रहा है. लेकिन जब शायद उन्हें अपनी कही बात की गंभीरता समझ आई तो इतना कहने के बाद सुलह करने जैसे भाव में गलबहियां करते नज़र आए. लेकिन अगले ही पल हैलिकॉप्टर की ओर ले जाते समय उसे धक्का दे दिया और फिर वापस रवाना हो गए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...