टीवी टुडे से खबर है कि विवेक मल्होत्रा को रिसर्च और मार्केटिंग का हेड नियुक्त किया गया है. मलहोत्रा टीवी टुडे के सभी मीडिया ब्रांडों के डेवलपिंग और कम्यूनिकेशन की रणनीति संभालेंगे. वे टीवी टुडे के सीईओ जॉय चक्रवर्ती को रिपोर्ट करेंगे. विवेक टीवी टुडे आने से पहले बिग एफएम के साथ मार्केटिंग हेड के रूप में जुड़े हुए थे. वे ब्यूमबर्ग यूटीवी, स्टार न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे इसके पहले भी टीवी टुडे के साथ एक पारी खेल चुके हैं.
अमर उजाला से खबर है कि संतोष चौरसिया ने ज्वाइन किया है. खबर है कि उन्हें जीएम मार्केटिंग के पद पर लाया गया है. वे अमर उजाला के आने वाली मैगजीन का काम संभालेंगे. बेंटले विश्वविद्यालय से एमबीए संतोष मार्केटिंग के क्षेत्र में पिछले दस सालों से सक्रिय हैं. वे इंडिया टुडे और हिंदुस्तान को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






