पत्रकार विवेक वशिष्ठ साई टीवी से जुड़ गये हैं. बताया जाता है कि उन्हें चैनल हेड बनाया गया है. विवेक वशिष्ठ पिछले बारह साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. इससे पहले वो मंगल कलश टीवी, कात्यायनी टीवी में भी कार्यरत रहे.
दैनिक जागरण, मेरठ में कार्यरत जूनियर सब एडिटर जगदीप शुक्ला ने बीते दिनों इस्तीफा देकर बरेली में अमर उजाला अखबार ज्वाइन कर लिया. जगदीप जागरण में जनरल डेस्क, यूपी डेस्क, इनपुट डेस्क पर काम कर चुके हैं. अमर उजाला में वे सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं.
भास्कर टीवी बालाघाट के ब्यूरो हेड मयंक तिवारी ने भास्कर इस्तीफा दे दिया है. वो जल्द नई पारी की शुरुआत रायपुर में किसी प्रादेशिक चैनल के साथ करेंगे.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






