हिंदुस्तान, औरैया से खबर है कि विवेक विश्नोई को कार्यमुक्त कर दिया गया है. विवेक रिपोर्टर थे. विवेक विशेश्वर कुमार के शिकार बन गए. विशेश्वर कुमार ने अपने तबादले का आदेश आने के बाद जाते-जाते विवेक को कार्यमुक्त कर गए. विवेक ने खुद को निकाले जाने का कारण पूछा तो विशेश्वर कुमार ने कुछ भी नहीं बताया. बताया जा रहा है कि विवेक ने नवीन जोशी को भी इस बारे में बताया पर उन्होंने संज्ञान नहीं लिया.
कशिश न्यूज से खबर है कि विकास कुमार ने अपनी नई पारी शुरू की है. विकास को इनपुट से जोड़ा गया है. विकास ने पत्रकारिता की शिक्षा साधना एकेडमी से पूरी करने के बाद सीएनईबी चैनल के साथ ट्रेनी के रूप में छह माह तक काम किया. उसके बाद उन्होंने कशिश ज्वाइन कर लिया.
राष्ट्रीय सहारा से खबर है कि अनिल पटेल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. इन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक हरिभूमि से शुरू की है. इन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. अनिल ने करियर की शुरुआत 2006 में पंजाब केसरी से किया था.






