Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

विश्‍व की सबसे बड़ी फाइल शेयरिंग वेबसाइट बंद

वाशिंगटन : एंटी पाइरेसी बिल को लेकर जारी विरोध के बीच अमेरिका में कॉपीराइट उल्लंघन के मामलों को बढ़ावा देने वाली वेबसाइट मेगाअपलोड को बंद कर दिया गया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी फाइल शेयरिंग वेबसाइटों में से एक है। इसे अमेरिका में अब तक के सबसे बड़े कॉपीराइट आपराधिक मामलों में से एक माना जा रहा है। संघीय जांच एजेंसी एफबीआइ ने सात लोगों पर एफबीआइ और न्याय विभाग की वेबसाइट को हैक करने के लिए हैकरों को बढ़ावा देने के लिए कॉपीराइट अपराध का आरोप लगाया गया है।

हॉलीवुड हस्तियों के बीच लोकप्रिय इस वेबसाइट के खिलाफ एफबीआइ ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। इस साइट के जरिए मेगाअपलोड लिमिटेड और वेस्टर लिमिटेड नामक दो कंपनियों ने अवैध रूप से 17.5 करोड़ डॉलर (करीब 8.8 अरब रुपये) की कमाई की। पाइरेसी के चलते कॉपीराइट रखने वाले लोगों को एक अरब डॉलर (करीब 50 अरब रुपये) से अधिक का नुकसान पहुंचा है। ऑनलाइन पाइरेसी और अपराध के लिए जिन सात व्यक्तियों पर आरोप तय किए गए हैं, उनमें हांगकांग स्थित मेगाअपलोड साइट के संस्थापक किम डॉटकॉम भी है। जबकि तीन जर्मनी और एक-एक स्लोवाकिया, एस्टोनिया और नीदरलैंड के हैं। जुर्म साबित होने पर इन सभी को धोखाधड़ी के मामले में 20 साल, कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में पांच साल, मनी लॉड्रिंग के मामले में 20 साल की सजा हो सकती है। एफबीआइ के बयान के मुताबिक, पिछले पांच साल से इस वेबसाइट के माध्यम से पाइरेसी का धंधा फल-फूल रहा था। इनमें कई हॉलीवुड फिल्में, संगीत एलबम, ई-बुक और मनोरंजन की अन्य चीजें शामिल हैं। इस पर 15 करोड़ से अधिक यूजर रजिस्टर्ड थे। पांच करोड़ लोग रोजाना इस साइट को देखते थे। साभार :  प्रेट्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...