दैनिक जागरण, दिल्ली-एनसीआर के संपादक विष्णु त्रिपाठी को अब एक्जीक्यूटिव एडिटर (आउटपुट) बना दिया गया है. अभी तक वे आउटपुट हेड के रूप में कार्यरत थे. दैनिक जागरण, लखनऊ के संपादक दिलीप अवस्थी को उत्तर प्रदेश का संपादक घोषित कर दिया गया है.
जागरण ने अपनी प्रिंटलाइन नीति में बदलाव करते हुए अब मालिकों के अलावा संपादक के रूप में कार्यरत पत्रकारों का नाम भी प्रिंट लाइन में देने का फैसला किया है. इसी क्रम में दिलीप अवस्थी का नाम यूपी के एडिशंस में संपादक के रूप में जाएगा.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






