Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वीडियो प्रकाशन से नाराज स्‍वतंत्र मिश्रा ने दी यशवंत सिंह को बरबाद करने की धमकी

सहारा समय में यूपी-उत्‍तराखंड के हेड स्‍वतंत्र मिश्रा ने भड़ास के संपादक यशवंत सिंह को बरबाद करने की धमकी दी है. स्‍वतंत्र मिश्रा भड़ास4मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो अपलोड किए जाने से नाराज हैं. पहले तो उन्‍होंने भगवान का नाम लेकर यशवंत सिंह को जमकर श्राप दिया. इसके बाद धमकाने वाले अंदाज में कहा कि यह वीडियो तुम्‍हारा कर्ज रहा, अगर असल मां-बाप की औलाद होउंगा तो इस वीडियो के कर्ज को जरूर वापस उतारूंगा.

सहारा समय में यूपी-उत्‍तराखंड के हेड स्‍वतंत्र मिश्रा ने भड़ास के संपादक यशवंत सिंह को बरबाद करने की धमकी दी है. स्‍वतंत्र मिश्रा भड़ास4मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो अपलोड किए जाने से नाराज हैं. पहले तो उन्‍होंने भगवान का नाम लेकर यशवंत सिंह को जमकर श्राप दिया. इसके बाद धमकाने वाले अंदाज में कहा कि यह वीडियो तुम्‍हारा कर्ज रहा, अगर असल मां-बाप की औलाद होउंगा तो इस वीडियो के कर्ज को जरूर वापस उतारूंगा.

हालांकि यशवंत सिंह उनको लगातार समझाने का प्रयास करते रहे कि इसमें आपका नाम कहीं मेंशन नहीं है इसके बावजूद वे लगातार धमकी देते रहे. अंत में जब यशवंत ने कहा कि आप जिस तरह से धमका रहे हैं इसे भी मैं भड़ास पर अपलोड करूंगा तो उन्‍होंने तत्‍काल बातचीत के लहजे को बदलते हुए यशवंत पर ही ब्‍लैकमेलिंग करने का तोहमत लगाने लगे. उन्‍हें ब्‍लैकमेलर बताने लगे. स्‍वतंत्र मिश्र ने इसके बाद कई आरोप धड़ाधड़ यशवंत पर जड़ दिए.

धमकी दिए जाने को गंभीरता से लेते हुए यशवंत सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत सहारा श्री सुब्रत रॉय से की है. इसके अलावा उन्‍होंने पूरे प्रकरण के बारे में पुलिस को भी जानकारी दी है. जिस तरह से स्‍वतंत्र मिश्रा ने धमकी दी है उससे साफ जाहिर है कि वे किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसलिए यशवंत ने पूरे मामले से उनके वरिष्‍ठों को अवगत कराने के बाद पुलिस के पास भी इस तथ्‍य को सबूत के साथ भेजा है. ये भी संभव है कि वीडियो के प्रकाशन से नाराज स्‍वतंत्र मिश्रा यशवंत के साथ कोई अप्रिय वारदात करा सकते हैं. भड़ास के यशवंत ने बातचीत में कहा कि हमारा जो उखाड़ना हो उखाड़ लें क्‍यों कि हम खुद उखड़े हुए लोग हैं. 

नीचे देखें सीसीटीवी फुटेज का वीडियो

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/698/media-world/sahara-media-head-credit-card-theft-issue-cctv-footage.html


इस प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें यूं हैं…

सहारा क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण : सीसीटीवी फुटेज भड़ास के पास (देखें वीडियो)

सहारा मीडिया के बड़े पदाधिकारी का क्रेडिट कार्ड चोरी, शक के घेरे में इसी ग्रुप का दूसरा बड़ा पदाधिकारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...