Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

वीरेन डंगवाल की एंजियोप्लास्टी हुई, परसों घर लौटेंगे

मशहूर कवि और अमर उजाला के निदेशक वीरेन डंगवाल की दिल्ली के एस्कोर्ट हास्पिटल में एंजियोप्लास्टी की गई. करीब घंटे भर तक चली एंजियोप्लस्टी के तहत दो स्टेन डाले गए. सब कुछ बेहद कामयाब रहा. सर्जरी टीम का नेतृत्व जाने-माने कार्डियोलाजिस्ट डा. अशोक सेठ ने किया. उनके साथ करीब चार डाक्टरों की टीम थी. वीरेन डंगवाल कल तक आईसीयू में रहेंगे और संभवतः परसों दिल्ली में अपने पुत्र के घर चले जाएंगे.

मशहूर कवि और अमर उजाला के निदेशक वीरेन डंगवाल की दिल्ली के एस्कोर्ट हास्पिटल में एंजियोप्लास्टी की गई. करीब घंटे भर तक चली एंजियोप्लस्टी के तहत दो स्टेन डाले गए. सब कुछ बेहद कामयाब रहा. सर्जरी टीम का नेतृत्व जाने-माने कार्डियोलाजिस्ट डा. अशोक सेठ ने किया. उनके साथ करीब चार डाक्टरों की टीम थी. वीरेन डंगवाल कल तक आईसीयू में रहेंगे और संभवतः परसों दिल्ली में अपने पुत्र के घर चले जाएंगे.

वीरेन डंगवालसर्जरी के समय दिल्ली के एस्कोर्ट हास्पिटल में वीरेन डंगवाल के परिजन व शुभचिंतक मौजूद रहे. देश भर से उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए लोगों ने शुभकामना संदेश भेजे हैं.

ज्ञात हो कि वीरेन डंगवाल की तबीयत उस समय खराब हो गई थी जब वह दिल्ली से फ्लाइट से रायपुर पहुंचे और वहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रायगढ़ गए जहां उन्हें एक कवि गोष्ठी में शिरकत करना था. रायपुर से ही उन्हें सीने में दर्द व घबराहट सी महसूस हो रही थी लेकिन उन्होंने इसे इगनोर किया और रायगढ़ में उनकी तबीयत जब काफी बिगड़ गई तब उन्हें रायगढ़ स्थित जिंदल-एस्कोर्ट हास्पिटल में भर्ती कराया गया. कुछ दिनों तक वहां इलाज के बाद उन्हें रायगढ़ से फ्लाइट से डाक्टरों की देखरेख में दिल्ली स्थित एस्कोर्ट हास्पिटल लाया गया. यहां गहन जांच-पड़ताल के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी करने का फैसला लिया गया.

संबंधित खबरें-  Viren Da

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...