Yashwant Singh : कैंसर से जूझ रहे Virendra Dangwal जी की रेडियोथिरेपी का दौर खत्म हुआ. कल वो रेल पकड़ कर दिल्ली से बरेली चले जाएंगे. कुल 28 दिन तक यह चक्कर चला. उनकी हालत के बारे में खुद उन्हीं के शब्दों में : ''गाल और गर्दन झुलसे हुए हैं. हंसुली की खाल उधड़ रही है. जीभ पर छाले तो पहले से ही पड़े हुए थे. शायद से सब दो हफ्ते में ठीक हो''

हम सभी प्रार्थना करते हैं, उम्मीद करते हैं कि वीरेन दा जल्द से जल्द सारे दुखों, कष्टों से मुक्ति पाकर पहले की तरह बिंदास हो जाएंगे… बरेली की हवा उन्हें फिर से मस्तमौला बना दे, यही कामना है…
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
संबंधित अन्य खबरें…
रेडियोथिरेपी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं वीरेन डंगवाल
वीरेन डंगवाल छुट्टी पा कर घर आ गए, दस दिनों तक कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह
कैंसर से लड़ रहे वीरेन डंगवाल का आपरेशन सफल
आयोजन की कुछ तस्वीरें व कुछ बातें : वीरेन डंगवाल का 66वां जन्मदिन






