वीर अर्जुन में कार्यरत पत्रकार राजेंद्र चौधरी का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे चालीस साल के थे. गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक खराब हुई. सीने में तेज दर्द की शिकायत पर परिजन उन्हें पास के ही एक अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजेंद्र चौधरी के निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई.
राजेंद्र चौधरी दिल्ली सरकार के पत्रकार कमेटी के सदस्य भी थे. वे अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्र छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार गाजियाबाद में ही किया गया. राजेंद्र चौधरी के निधन पर इंडियन मीडिया वेल्फेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने भी शोक जताया है.






