Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

वेबसाइट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे, फर्जी सीडी के आधार पर कार्रवाई नहीं: ‘आप’

आम आदमी पार्टी चुनाव के समय में अपने नेताओं का झूठा स्टिंग प्रसारित किये जाने के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी. पार्टी के नेता और मशहूर वकील प्रशान्त भूषण ने कहा है कि हम इस स्टिंग को बनाने वाली वेबसाइट और इसे चलाने वाले चैनलों के खिलाफ मुकदमा फाइल करने जा रहे हैं. चुनाव के समय साजिशन ये सीडी लाकर हमें बदनाम करने की कोशिश की गई है. हम चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत करेंगे और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने की अपील करेंगे.
आम आदमी पार्टी चुनाव के समय में अपने नेताओं का झूठा स्टिंग प्रसारित किये जाने के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी. पार्टी के नेता और मशहूर वकील प्रशान्त भूषण ने कहा है कि हम इस स्टिंग को बनाने वाली वेबसाइट और इसे चलाने वाले चैनलों के खिलाफ मुकदमा फाइल करने जा रहे हैं. चुनाव के समय साजिशन ये सीडी लाकर हमें बदनाम करने की कोशिश की गई है. हम चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत करेंगे और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने की अपील करेंगे.
 
वहीं पार्टी के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा है कि वह पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक फर्जी सीडी के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे. यादव ने कहा कि हमने 24 घंटे का वक्त लिया था, इस बीच हमने अनुरंजन झा से रॉ फुटेज की मांग की थी क्यूंकि जी फुटेज दिखाया जा रहा था उसमें जो बोला जा रहा था और ट्रांसक्रिप्ट में अन्तर है. बातचीत के अंशों को काट छांटकर दिखाया गया है. ये आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है.
 
योगेन्द्र यादव ने कहा कि स्टिंग करने वाले की मंशा पर शक दिखता है. स्टिंग के समय कहा गया था कि हम देश हित में सच्चाई ला रहे हैं. अगर ऐसा है तो अब उन टेपों को सार्वजनिक कर देना चाहिए ताकि जनता ये जान सके कि क्या सच है.
 
उधर स्टिंग करने वाले अनुरंजन झा ने कहा है कि हम किसी भी हालत में 'आप' को टेप नहीं देंगे. कोई ऐसी परम्परा नहीं है कि उसी को टेप दिया जाय जिसके खिलाफ स्टिंग की गई हो. उन्होंने कहा कि हम किसी संवैधानिक संस्था को टेप देने के लिए तैयार है. खबर है कि ये सीडी चुनाव आयोग को सौंप दी गई है.
 
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...