वॉयस आफ लखनऊ से खबर है कि तीन लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. ये तीनों लोग अपनी नई पारी श्री टाइम्स के साथ शुरू कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रबंधन से मनमुटाव के बाद इन लोगों ने इस्तीफा दिया है.
इस्तीफा देने वालों में सीनियर रिपोर्टर सुभाष सिंह, विक्रम राय और अनुराग श्रीवास्तव शामिल हैं. तीनों लोग लखनऊ में ही श्री टाइम्स से जुड़ गए हैं. इसके पहले ब्यूरोचीफ कमल जयंत भी वॉयस ऑफ लखनऊ से इस्तीफा देकर श्री टाइम्स जा चुके हैं.
दूसरी तरफ खबर है कि वॉयस आफ लखनऊ में अमितांशु मिश्रा को रिपोर्टिंग हेड बना दिया गया है. वे इसके पहले भी रिपोर्टिंग हेड रह चुके हैं.





