यशवंत भाई, अमर उजाला के शाहजहांपुर कार्यालय में तैनात बदायूं निवासी ब्यूरो चीफ अरुण पाराशरी के कारनामों का ''राजुल जी, अमर उजाला को अरुण पाराशरियों से बचाइए'' शीर्षक से खुलासा किया था, जिस पर एक पाठक ने कमेंट में लिखा है कि मैंने अनर्गल आरोप लगाये हैं।
कमेंट पढऩे के बाद मैंने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री संदीप गुप्ता द्वारा दैनिक जागरण के निदेशक श्री महेन्द्र मोहन को 14 दिसंबर 2007 को फैक्स व रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा गया पत्र मंगवाया, जिसे आपके पास भेज रहा हूं, साथ ही स्वर्गीय बाबा जितेन्द्र प्रसाद व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव वाली खबरों का पुराना अखबार खोजने का प्रयास कर रहा हूं।
अखबार मिलते ही उन दोनों खबरों को भी आपके संज्ञान में लाया जायेगा, ताकि यह सिद्ध हो सके कि अरुण पाराशरी पैसों के लिए किस हद तक जा सकता है। यहां यह भी बता दूं कि व्यापारी नेता के सलंग्न पत्र पर हुई जांच के बाद ही निदेशक श्री महेन्द्र मोहन के निर्देश पर अरुण पाराशरी को बदायूं से हटाया गया था।


बीपी गौतम
स्वतंत्र पत्रकार
बदायूं






