आज समाज, अंबाला से सीनियर सब एडिटर आशीष दीक्षित ने इस्तीफा देकर लोकमत ज्वाइन कर लिया है. अंकित शर्मा भी आज समाज से चले गए हैं और दैनिक भास्कर, लुधियाना के साथ नई पारी शुरू की है. वे सब एडिटर के रूप में कार्यरत थे. आज समाज, अंबाला से ही अविनाश झा ने इस्तीफा देकर पत्रिका, बिलासपुर ज्वाइन किया है. शिवानी और तरुण ने भी यहां से इस्तीफा दिया है. कई अन्य लोग इस्तीफा देने वाले हैं और ''पंजाब की शक्ति'' के संपर्क में हैं.
बरेली से सूचना है कि दैनिक जागरण से लंबे समय से जुड़े रहे चन्द्र कांत त्रिपाठी (सीकेटी) के ''नमस्कार बरेली'' के संपादक शंभू दयाल वाजपेयी के बारे में चर्चा है कि इन्होंने लांचिंग के अगले दिन ही इस अखबार से नमस्ते कर लिया.
आगरा से खबर है कि डिगी महाराजा न्यूज के एक और रिपोर्टर कपिल अग्रवाल ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह कदम अपने चैनल के अन्य साथियों की चैनल में वापसी न होने के विरोध में उठाया है.





