दैनिक जागरण, हल्द्वानी में प्रबंधक अशोक त्रिपाठी की संपादकीय में दखलंदाजी से इस्तीफों का दौर जारी है. बताया जा रहा है कि एक महीने पहले यहां सीनियर सब एडिटर के पद पर ज्वाइन करने वाले शरद शंखधर ने संस्थान छोड़ दिया है. वो घर में किसी की तबीयत खराब होने की बात कह कर बदायूं गए फिर लौटे नहीं. इसी तरह प्रबंधन की नीतियों से नाराज होकर जुगुल किशोर उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सब एडिटर के पद पर अमर उजाला, चंडीगढ़ के साथ नई पारी की शुरुआत की है. दैनिक जागरण, हल्द्वानी में दो गुट हैं और यहां प्रबंधक का संपादकीय में काफी हस्तक्षेप रहता है जिससे आए दिन विवाद पैदा होता है.
एक अन्य सूचना के मुताबिक भोला दत्त शुक्ला ने दैनिक भास्कर, बठिंढा से इस्तीफा दे दिया है. वे स्टाफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने नई पारी की शुरुआत राजस्थान पत्रिका, श्रीगंगानगर के साथ की है.
चर्चा है कि दैनिक जागरण, नोएडा में किशोर झा की जगह बृज बिहारी चौबे को तैनाती की जाएगी. अभी तक प्रदीप शुक्ला का नाम चल रहा था. बृज बिहारी चौबे सेंट्रल डेस्क पर हैं और विष्णु त्रिपाठी के करीबी माने जाते हैं.
कई न्यूज चैनलों व अखबारों में काम कर चुके चंदन श्रीवास्तव के बारे में सूचना है कि उन्होंने लखनऊ में कैनविज टाइम्स अखबार के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे रिपोर्टिंग सेक्शन में कार्यरत हैं.
भड़ास तक मीडिया की सूचनाएं शेयर करने के लिए या अपनी प्रतिक्रिया भेजने के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






