खबर है कि जागरण हल्द्वानी में शरद शंखधार ने सीनियर सबएडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. ये अमर उजाला जम्मू में बतौर सीनियर सबएडिटर काम कर रहे थे. इन्होंने दस दिन पहले जागरण ज्वाइन किया है. जम्मू के पहले ये अमर उजाला बदायूं में कार्यरत थे जहां जनवरी में पूरे आफिस को लेनदेन में घपले के चलते सस्पेंड कर दिया गया था. बाद में मैनेजमेंट से सिफारिश करने पर इन्हें पुनः नियुक्त कर जम्मू भेज दिया गया था.
उधर, रामनिवास चौधरी ने साधना न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया है. वे राजस्थान के मार्केटिंग मैनेजर हुआ करते थे. रामनिवास चौधरी ने अपनी पारी इंडिया न्यूज़ के साथ शुरू की है. रामनिवास इंडिया न्यूज़ में सीनयर मैनेजर मार्केटिंग के पद पर पहुंचे हैं. रामनिवास इससे पहले पी7न्यूज़, टीवी99 और वॉइस ऑफ़ इंडिया और राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






