Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

शराबी युवकों ने किया पत्रकारों के साथ बदसलूकी

फरीदकोट के जैतो में बिजली कटौती को लेकर चल रहे ग्रामीणों के धरने में पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई तथा उन्‍हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. शराबियों ने पुलिस वालों को भी नहीं बख्‍शा, जिससे मामला तनावपूर्ण हो गया, पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

फरीदकोट के जैतो में बिजली कटौती को लेकर चल रहे ग्रामीणों के धरने में पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई तथा उन्‍हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. शराबियों ने पुलिस वालों को भी नहीं बख्‍शा, जिससे मामला तनावपूर्ण हो गया, पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 11 बजे नई आबादी सहित शहर के कई इलाकों की बिजली बाधित होने के पश्चात ग्रिड के फोन अटेंड न होने के चलते पत्रकार ग्रिड पर पहुंच गए. वहां गांव चंदभान व सेवेवालाके वासियों ने बिजली सप्लाई बाधित होने को लेकर धरना लगाया हुआ था. धरना देने वाले ग्रामीणों ने पत्रकारों को कवरेज के लिए बुलाया, जब पत्रकार फोटो खिंचने लगे तो धरनाकारियों में मौजूद कुछ शराबी युवकों ने पत्रकारों से बदतमीजी शुरू कर दी. धक्‍का-मुक्‍की भी करने की कोशिश की.

इस दौरान मामला बढ़ता देख पुलिस के एक जवान ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शराबी युवकों ने जवान का गला पकड़ लिया. इसके बाद मामला बिगड़ गया. पुलिस ने सख्‍ती शुरू कर दी. हल्‍का लाठी चार्ज भी किया गया. इसके बाद भी शराबी युवक पत्रकारों को जान से मारने तथा देख लेने की धमकी दी. गुरुवार की सुबह पत्रकार थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा हुड़दंगियों की तलाश भी कर रही है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...