Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

शराब पीकर स्‍थानीय लोगों से भिड़ना भारी पड़ा, पिट गए यूपी न्‍यूज के दो पत्रकार

एसटीवी ग्रुप के यूपी न्‍यूज के पत्रकारों का दारू पीकर आम लोगों से भिड़ना महंगा पड़ गया. पहले तो नागरिकों ने इन लोगों की सरेआम लात-जूते-घूंसों से नागरिक अभिनंदन किया तथा पुलिस को सौंप दिया, परन्‍तु मामला पत्रकारों का होने के चलते पुलिस ने इन पत्रकारों को समझाकर जाने दिया. खबर है कि एक पत्रकार को तो इतनी चोट आई है कि वे कार्यालय नहीं आए हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज प्रबंधन अनुशासनात्‍मक कार्रवाई करने का मूड में है.

एसटीवी ग्रुप के यूपी न्‍यूज के पत्रकारों का दारू पीकर आम लोगों से भिड़ना महंगा पड़ गया. पहले तो नागरिकों ने इन लोगों की सरेआम लात-जूते-घूंसों से नागरिक अभिनंदन किया तथा पुलिस को सौंप दिया, परन्‍तु मामला पत्रकारों का होने के चलते पुलिस ने इन पत्रकारों को समझाकर जाने दिया. खबर है कि एक पत्रकार को तो इतनी चोट आई है कि वे कार्यालय नहीं आए हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना से नाराज प्रबंधन अनुशासनात्‍मक कार्रवाई करने का मूड में है.

मामला साउथ एक्‍सटेंशन पार्ट टू का है. मस्जिद मोठ 268 में एसटीवी ग्रुप का ऑफिस है. बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के एक चैनल के हेड, एसाइनमेंट हेड महेश नौटियाल तथा इनपुट हेड हरिकेश कुमार अक्‍सर रात में साढ़े दस बजे के बाद ऑफिस की पार्किंग को मयखाना में तब्‍दील कर देते थे. गाडि़यों में बैठकर शराब पीते थे. यह इनकी रोजमर्रा की आदत हो गई थी.  हालांकि पार्किंग में बैठकर शराब पीना कोई अपराध नहीं है, पर शुक्रवार की रात पार्किंग के मयखाना में शराब पीकर आम लोगों से उलझ जाना जरूर इन लोगों को महंगा पड़ा गया.

बताया जा रहा है कि हेड महोदय तो शराब पीने के बाद वहां से निकल लिए, पर इन दोनों पत्रकारों पर शराब का सुरूर थोड़ा ज्‍यादा ही चढ़ गया. ये लोग जब घर के लिए निकले तो कुछ स्‍थानीय लोगों से भिड़ गए. इन लोगों ने स्‍थानीय निवासियों से गाली-ग्‍लौज भी कर डाली. खबर तो यहां तक है कि इन्‍होंने किसी के ऊपर हाथ भी छोड़ दिया. बस इसी व्‍यवहार से नाराज तमाम लोकल लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर जुट गए तथा नशे में धुत दोनों पत्रकारों को जमकर धुना. लात-घूंसों-लाठी-डंडों से इन लोगों पर हमला कर दिया. 

किसी ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी. जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंचती तब तक दोनों लोगों की अच्‍छी धुनाई हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि इन लोगों को बचाने के बाद स्‍थानीय लोगों के दबाव में पुलिस इन्‍हें थाने भी ले आई तथा जांच कराने की तैयारी करने लगी. लेकिन सूचना मिलने पर चैनल के कुछ रिपोर्टर भी थाने पहुंच गए तथा अपने संपर्कों तथा दबावों का इस्‍तेमाल कर मामला दर्ज होने से रोकवा दिया. इसके बाद पुलिस ने इन लोगों को हिदायत देते हुए जाने दिया. 

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन इन लोगों के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. खबर है कि नौटियाल आज ऑफिस नहीं पहुंचे हैं, उन्‍हें ज्‍यादा चोटें आई हैं. वहीं हरिकेश कार्यालय पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि इन पत्रकारों के पार्किंग में मयखाने वाली आदतों से चैनल के पत्रकार भी नाराज चल रहे थे. ये लोग शराब पीने के बाद काम करने वाले पत्रकारों से भी बदतमीजियों के साथ बात करते थे. जूनियर लोग सब कुछ सह जाते थे परन्‍तु स्‍थानीय लोग भारी पड़ गए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...