जी न्यूज, बरेली से खबर है कि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तीन कर्मचारियों के विरुद्ध प्रबंधन जांच करा रहा है. हालांकि यह मामला हंगामा करने से ज्यादा अंदरूनी राजनीति का भी बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले जी न्यूज के इंजीनियर अमरेंद्र, रंजन डे तथा कैमरामैन मनोज पर आरोप लगा कि वे लोग शराब पीकर हंगामा मचा रहे थे. स्थानीय ब्यूरो ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी. कुछ और लोगों ने भी प्रबंधन से शिकायत की.
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने जांच बैठा दी है. मामले की जांच चल रही है. फिलहाल इन लोगों को काम करने से रोक दिया गया है. दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि यह हंगामा से ज्यादा निपटाने की कोशिश है. इसके पहले भी ऐसी ही राजनीति करते हुए जितेंद्र नामक कैमरामैन का तबादला करवा दिया गया था. फिलहाल मामला प्रबंधन के पाले में हैं. संभावना जताई जा रही है कि अगले दो-तीन दिनों में प्रबंधन इनको कांटीन्यू करने या हटाने का फैसला ले सकता है.





