सिरसा। हरियाणा जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की एक अहम बैठक जिला प्रधान सत सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष शहीद पत्रकार राम चंद्र छत्रपति के शहादत दिवस 21 नवंबर को शहीद राम चंद्र छत्रपति पत्रकारिता सम्मान पुरस्कार दिया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता मनमोहित ग्रोवर ने बताया कि पुरस्कार के रूप में एक शॉल, प्रशस्ति पत्र व 11 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार निर्भक एवं अन्वेषणात्मक पत्रकारिता करने वाले पत्रकार को दिया जाएगा। इस मौके पर आगामी माह के दौरान 2 बड़े कार्यक्रम करवाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने सदस्यता फार्म भरे। इस मौके पर जिला उपप्रधान भास्कर मुखर्जी, महासचिव हितेष चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान नवदीप सेतिया, ऋषि पांडे, अरिदमन छत्रपति, सुखविंद्र सिंह, राजकमल कटारिया, राम महेश्वरी, प्रमोद कुमार, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे।





